• Mon. Nov 2nd, 2026

जन्मदिन के कार्यक्रम में लात-घूसे और लाठी से हमला, बीच-बचाव करने आई महिला घायल

BySurendra Jain

Jun 7, 2026

खबर पक्की, 7 जून, रतलाम। शहर के महेश नगर क्षेत्र में एक जन्मदिन समारोह के दौरान मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में बीच-बचाव करने आई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसके हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण पट्टा चढ़ाया गया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायण पहलवान की चाल, महेश नगर निवासी 22 वर्षीय पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 4 जून की रात वह अपने भाई तेजप्रताप के घर उसके बच्चे का जन्मदिन मनाने गई थी। रात करीब 12.15 बजे जब जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था, तभी वहां इलाके के ही सुनील मईड़ा और उसके पिता जीवन मईड़ा आए। आरोपियों ने आते ही वहां बज रहे स्पीकर को लात मार दी।
चोरी का झूठा आरोप लगाने की बात पर विवाद
जब पीडि़ता के भाई तेजप्रताप ने इसका विरोध किया, तो सुनील ने चिल्लाते हुए कहा, तू मेरा झूठा नाम क्यों ले रहा है? मैंने कोई बैटरी नहीं चुराई है।” इसी बात को लेकर दोनों आरोपी गाली-गलौज करने लगे। जब तेजप्रताप ने अपशब्द बोलने से मना किया, तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। भाई को पिटता देख जब पीडि़ता बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की। इस दौरान आरोपी जीवन ने लकड़ी (लाठी) से महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई।
पड़ोसियों ने बचाया
महिला के चिल्लाने पर उसकी मां कैलाशी बाई और पड़ोसी गोपाल वहां पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीडि़ता ने अपने पति अंकित राणा को पूरी बात बताई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला के बाएं हाथ पर पट्टा (प्लास्टर) चढ़ाया है। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीडि़ता ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Post

खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करें डीएसओ : कलेक्टर श्री कटेसरिया, कम राशन वितरण पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, दुकानवार समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश का वर्तमान परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है, महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : सांसद श्रीमती चौहान, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
पहचान छिपाकर होटल में हिन्दू युवती संग रुका रिजवान : करवाचौथ की पूजन सामग्री रखी मिली; युवक, होटल संचालक पर केस

You missed

error: Content is protected !!