• Mon. Aug 3rd, 2026

स्टेशन रोड पुलिस को सफलता; वाहन स्टेपनी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 3 फरार, 1.80 लाख का मशरूका बरामद, चोरी की 4 स्टेपनी, बाइक और औजार जब्त

BySurendra Jain

Jun 3, 2026

खबर पक्की, 3 जून, रतलाम। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने वाहन स्टेपनी चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों (जिसमें एक विधि विरुद्ध बालक) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 4 स्टेपनियां, वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और औजार जब्त किए गए हैं। कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। गिरोह के 3 अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को फरियादी अजमल खान (निवासी अशोक नगर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जनक अस्पताल के सामने खड़ी उनकी महिंद्रा बोलेरो लोडिंग वाहन से अज्ञात चोर स्टेपनी चुरा ले गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सब्जी मंडी क्षेत्र से अंकित मीणा और गुंजन शर्मा सहित अन्य वाहन मालिकों की गाडिय़ों की स्टेपनियां भी इसी तरह चोरी हुई थीं। पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से दबोचे गए आरोपी
एसपी अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी विवेक कुमार लाल और प्रभारी सीएसपी अजय सारवान के मार्गदर्शन में स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 1 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि फुटेज में दिख रहे संदिग्ध युवक करमदी रोड क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने वाहन स्टेपनी चोरी की वारदातें कबूल कर लीं।समाचार वेबसाइट सदस्यता
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
सदीप पिता गुलाब डामर (20 वर्ष), निवासी शंभूपाड़ा, जिला धार, वीरम पिता बालु मकवाना (19 वर्ष), निवासी शंभूपाड़ा, जिला धार, मनीष पिता नन्दराम मईड़ा (22 वर्ष), निवासी शंभूपाड़ा, जिला धार, एक विधि विरुद्ध बालक (निवासी शंभूपाड़ा, धार)
ये आरोपी हैं फरार
पुलिस के मुताबिक अंकित देवड़ा (निवासी बड़ोद कला, कानवन), राजेश चौहान (निवासी किशनपुरा, कानवन) और अर्जुन डामर (निवासी शंभूपाड़ा, बदनावर) फिलहाल फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस अंधे कत्ल/चोरी का खुलासा करने और आरोपियों को पकडऩे में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन, एएसआई प्रकाश डावर, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र बघेल, आरक्षक रितेश यादव, ध्रुवसिंह और दीपक वसुनिया की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!