• Mon. Aug 3rd, 2026

पेशी के दौरान भागा चोरी का आरोपी : पुलिस ने पीछा कर दौड़ते हुए पकड़ा, जेल भेजा; स्थायी वारंटी होकर काफी समय से था फरार

BySurendra Jain

Jun 2, 2026

खबर पक्की, 2 जून, रतलाम। सोमवार शाम चोरी का स्थायी वारंटी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से भाग गया। अचानक से हुए घटनाक्रम से पुलिसकर्मी सकते में आ गए। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिसकर्मियों ने भी दोड़ लगाई। करीब आधा किमी दौड़ते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ते हुए लाने का वीडियो भी रात में सामने आया।
जानकारी के अनुसार माणक चौक थाना पुलिस ने चोरी के स्थायी वारंटी नितेश पिता ईश्वरलाल सिंगाड़ निवासी हरथल को रविवार को गिरफ्तार किया था। यह पिछले काफी दिनों से फरार था।
माणक चौक थाना पुलिस के कॉन्स्टेबल विकास गरवाल और पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी आरोपी नितेश सिंगाड़ को लेकर कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आए।
कोर्ट में ले जाने के पहले आरोपी को कोर्ट के बाहर गाड़ी से उतारा। इसी दौरान उसने दौड़ लगा दी। पुलिसकर्मियों ने छत्रीपुल तक पीछा करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
पकड़कर लाने का वीडियो आया सामने
स्थायी वारंटी के भागने के दौरान जब पुलिसकर्मी भी पीछे दौड़े तो लोगों की भी समझ नहीं आया। आखिर हुआ क्या है। जब पकड़कर लेकर आए तो कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। जिसमें पुलिसकर्मी पकड़कर कोर्ट में ले जाते हुए दिख रहे है।
बताया जा रहा है कि आरोपी को पकडऩे के दौरान एक आरक्षक गिर भी गया था। हालांकि आरोपी को पकडऩे के कारण किसी प्रकार की कोई शिकायत थाने पर नहीं हुई। थाने के पुलिस अधिकारी भी कुछ बोलने से बचते रहे।

error: Content is protected !!