• Tue. Sep 15th, 2026

पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

BySurendra Jain

Apr 9, 2026

खबर पक्की, 9 अप्रैल, रतलाम। पीएनजी नेटवर्क बढाने तथा अधिकाधिक उपभोक्ताओं को पीएनजी गैस कनेक्शन देने के संबंध में अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज 09 अप्रैल को समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें गुजरात गैस के अधिकारी एवं जिला आपूर्ति अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पीएनजी कनेक्शन हेतु कैम्प लगाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये। रतलाम तथा जावरा नगर के सभी व्यवसायिक उपभोक्ताओं को भी पीएनजी कनेक्शन देने के निर्देश दिये गये है।
बैठक में बताया गया कि खाना पकाने के लिए पाइपलाइन प्राकृतिक गैस सुरक्षित, भरोसेमंद और किफायती है। रतलाम शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध है, इनमें से प्रमुख जगह जैसे- प्रताप नगर, सम्यक रेसीडेंसी, मिड टाउन कॉलोनी, मंगलम सिटी, साईं नाथ सोसाइटी, मानसरोवर सोसाइटी, सम्यक गोल्ड सोसाइटी, बापू नगर, कुली कॉलोनी, होमगार्ड कॉलोनी, लोटस सिटी, बोहरे की चाल, महावीर नगर, आनंद कॉलोनी, रहमत नगर, अरिहंत परिसर, विक्रम नगर, वीआईपी रोड, गंगा सागर, अंजनीधाम, राजबाग, सनसिटी, सज्जन विहार, कोमल नगर, इंद्रलोक नगर, विनोभा नगर, राजीव नगर, पूनम विहार में गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध है।
पीएनजी गैस कनेक्शन के द्वारा प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकुल बना रहता है, सुविधाजनक (न बुकिंग की टैंशन, न उठाने और रखने की परेशानी), एलपीजी सिलेंडरों द्वारा घेरी जाने वाली जगह भी बच जाती है। किफायती (उपयोगकर्ता से उपयोग की गई पीएनजी की मात्रा के अनुसार शुल्क लिया जाता है। 24म7 सप्लाई (पाइपलाइन के माध्यम से लगातार असीमित सप्लाई), सुरक्षित, क्योंकि पाइप से सप्लाई होती है तो कोई स्टोरेज नहीं, हवा से हल्की होने की वजह से लीक होने में एलपीजी की तरह जमाव नहीं होता, कंपनी द्वारा 3 सुरक्षा वाल्व लगा कर दिए जाते है।
पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए गुजरात गैस लिमिटेड कंपनी की वेबसाइट एवं क्यूआर कोड से या 07412-230292 नंबर में कॉल करके कनेक्शन प्राप्त कर सकते है।

error: Content is protected !!