• Mon. Sep 14th, 2026

राजपूताना केसरीया एग्जीबिशन 14 व 15 मार्च को राजपूत बोर्डिंग में महिला पुरुषों के लिए खरीदारी का सुअवसर

BySurendra Jain

Mar 13, 2026

खबर पक्की : 13 मार्च रतलाम,साल 2016 में शुरू केसरिया एग्जिबिशन की शुरुआत इंदौर में हुई थी यह अनोखी पहल आज हज़ारों महिलाओं की पहचान, आत्मनिर्भरता और गर्व का माध्यम बन चुकी है। जिन महिलाओं के हुनर को कभी मंच नहीं मिला, आज वही अपने कौशल से हर घर में जानी-पहचानी जा रही हैं और सफलता की नई मिसालें गढ़ रही हैं। अब केसरीया अपना एग्जीबिशन इन्दौर के बाहर पहली बार रतलाम में आयोजित कर रहा है और आम जनता महिलाओं को सादर आमंत्रित कर रहा है। इस प्रेरणादायक उत्सव का हिस्सा बनने के लिए। इस प्रदर्शनी में आपको राजपूताना राजस्थान की झलक मिलेगी इस झलक में , जहाँ पारंपरिक पोशाक, डिजाइनर साड़ियाँ, आकर्षक कुंदन आभूषण, मेंस वेअर, सुंदर पोटली और क्लचेज़, आकर्षक होम डेकोर और बहुत कुछ एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। केसरीया क्लब की अध्यक्ष गीतांजलि राणावत सरवाणिया, सचिव चंद्रजीत जादौन व कोषाध्यक्ष रंजन राणावत और संघटक मंत्री स्मृति चुण्डावत ने जनता को विशेष कर महिलाओं तहेदिल से आमंत्रित किया हैं। दिनांक 14 और 15 मार्च को राजपूत बोर्डिंग, शास्त्री नगर रतलाम में सुबह 10 बजे से आयोजित होने जा रही राजपूत समाज के इस सफ़र के साक्षी बने और उन महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दें जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती हैं और अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। यहा केवल खरीदारी नहीं, बल्कि बदलाव की कहानी का हिस्सा बनिए।

error: Content is protected !!