खबर पक्की, 27 जनवरी, रतलाम। मंगलवार सुबह शहर समेत ग्रामीण अंचलों में कुछ देर बूंदाबांदी हुई है। बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया है। पिछले 48 घंटे में रात का तापमान तापमान 4 डिग्री लुढ़क गया है। जबकि दिन का तापमान 7.6 डिग्री बढ़ा।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। सूरज की लुकाछिपी के कारण धूप भी नहीं निकली है। जावरा, कालूखेड़ा समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों समेत रतलाम शहर में सुबह बूंदाबांदी हुई है। बूंदाबांदी के कारण शहर की सड़कें गिली हो गई। मौसम में भी और ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के माने तो ऐसा दो दिन तक बने रहने के आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा एवं आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवात सक्रिय है। यहीं से ट्रफ भी गुजर रही है। इसके असर के कारण बारिश होने का अनुमान है।
मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसके एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री व रात का तापमान 9.8 डिग्री दर्ज हुआ था। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान 7.6 डिग्री बढ़ा। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा। पिछले 48 घंटे में रात का तापमान 4 डिग्री लुढ़का है।
30 जनवरी से नया सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिम भारत में अगला नया सिस्टम 30 जनवरी को एक्टिव हो रहा है। दो से तीन दिन बाद सिस्टम का असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। फरवरी की शुरुआत में भी प्रदेश में बारिश का दौर रहने की संभावना है।
बूंदाबांदी, रात का तापमान 4 डिग्री गिरा : 48 घंटे में दिन का पारा 7.6 डिग्री चढ़ा, 30 जनवरी से नया सिस्टम एक्टिव, बदलेगा मौसम
