• Tue. Sep 15th, 2026

अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध : रहवासियों ने शिवगढ़ रोड पर लगाया जाम, बोले- जंगल में सिर्फ त्रिपाल लगाकर छोड़ दिया

BySurendra Jain

Dec 15, 2025

खबर पक्की, 15 दिसंबर, रतलाम। मेगा इंडस्ट्रियल पार्क (निवेश क्षेत्र) की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। जिन लोगों के मकान तोड़े जाने हैं, उन्होंने रतलाम-शिवगढ़ रोड पर चक्काजाम कर दिया है। लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वे यहां पिछले 30-40 साल से रह रहे हैं। उनका दर्द है कि पहले वे रतलाम शहर में अमृत सागर तालाब के किनारे रहते थे। प्रशासन ने वहां से हटाकर उन्हें यहां (बिबड़ौद) भेजा था। अब यहां से भी उजाड़ा जा रहा है।
जंगल में त्रिपाल तान दी, कैसे रहें वहां
रहवासियों ने नई जगह (लखनगढ़) को लेकर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि प्रशासन ने जहां जगह दी है, वह जंगल की जमीन है। वहां रहने के लिए पक्के इंतजाम नहीं हैं, सिर्फ त्रिपाल लगा दिए गए हैं। ऐसे में वे अपने परिवारों को लेकर कहां जाएं और जंगल में कैसे गुजारा करें।
आज हटने हैं 30 मकान और ईंट-भे बता दें कि प्रशासन आज (सोमवार) मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की 13 हेक्टेयर जमीन खाली कराने पहुंचा है। यहां करीब 30 मकान और 30 ईंट-भों को हटाया जाना है। प्रशासन ने लोगों को 8 किलोमीटर दूर लखनगढ़ में शिफ्ट करने की योजना बनाई है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं।

error: Content is protected !!