• Sat. Aug 15th, 2026

शासकीय कार्य में बाधा डालने व आत्मदाह प्रयास करने पर जीतू व राजेन्द्र पर एफआईआर दर्ज

BySurendra Jain

Nov 26, 2025

खबर पक्की, 26 नवंबर, रतलाम। माणक चौक क्षेत्र में ऊनी कपड़ो के फुटकर व्यापारी जीतू द्वारा अतिक्रमण हटाने के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर राजेन्द्र उर्फ (गलकिया) राज कलेक्शन के कहने पर अपने उपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने पर निगमकर्मी मुकेश कुमार माली द्वारा माणक चौक थाने में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई।
वर्तमान में नगर निगम द्वारा नगर के व्यावसायिक क्षेत्र व प्रमुख मार्गो पर आये दिन लगने वाले जाम की समस्या के निदान, आवागमन तथा यातायात व्यवस्था दृष्टिगत व नगर को सुन्दर बनाने के अतिक्रमण अमले के कर्मचारी मुकेश कुमार माली द्वारा माणक चौक क्षेत्र में ऊनी कपड़ो का फुटकर व्यवसाय कर रहे जीतू को अपनी ठेलागाड़ी हटाने हेतु कहा जीतू द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए ठेलागाड़ी हटाने से इन्कार कर दिया। समीप ही राजेन्द्र उर्फ (गलकिया) राज कलेक्शन द्वारा जीतू को अपने उपर पेट्रोल डालकर निगम के वाहन में आत्मदाह करने हेतु भड़काया। जीतू ने अपनी जैकेट से एक बॉटल निकाली जिसमें पेट्रोल जैसा द्रव्य था अपने उपर डालकर निगम के वाहन में आत्मदाह करने की कोशिश की जिसे आसपास के लोगो ने बचाया। उक्त घटना की जानकारी निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तथा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

You missed

error: Content is protected !!