• Sun. Aug 16th, 2026

4 साल के बच्चे की मौत : पिता बोले- कोई बीमारी नहीं थी, बुखार आने पर गांव में सिरप पिलाई, रतलाम से इंदौर तक कराया इलाज

BySurendra Jain

Nov 3, 2025

खबर पक्की, 3 नवंबर, रतलाम। जिले के गांव हतनारा के 4 साल के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे को बुखार आने पर पिता ने गांव के झोलाछाप डॉक्टर से सिरप व दवाई लाकर दी थी। उसके बाद बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उसे रतलाम, इंदौर और वापस रतलाम मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मृतक बच्चे का नाम माधव पिता भंवरलाल पाटीदार है। पिता ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात बेटे को बुखार आया था। गांव के प्राइवेट क्लिनिक के झोलाछाप क्लीनिक के डॉक्टर माधवसिंह के पास सिरप और दवाई लाकर दी। इसके बाद उसी उल्टी होने लगी।
अगली सुबह ज्यादा तबीयत बिगडऩे पर प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। यहां पर गांव में बच्चों की दी गई सिरप के बारे में बताया को कहा कि यह सिरप तो बैन है। एमआरआई कराई। तो कहा कि दिमाग में इन्फेक्शन हो गया है।
फिर यहां से से इंदौर ट्रस्ट के हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। वहां पर एक दिन में 40 से 50 हजार रुपए खर्च हो गए। आर्थिक स्थिति ठीक ना होने पर इंदौर में ही मेडिकेयर हॉस्पिटल में लेकर गए। वहां पर 12 घंटे में 40 हजार रुपए ले लिए। लेकिन इलाज में कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद रतलाम में रिश्तेदारों से बात की। बेटे के इलाज के संबंध के पर्चे रतलाम में रिश्तेदारों के पास भेजे।
15 अक्टूबर को इंदौर से रतलाम के सैलाना रोड स्थित राघव न्यूरो ट्रॉमा केयर पर लाकर भर्ती किया। बेटे को फर्क नहीं पडऩे पर 21 अक्टूबर को डिस्चार्ज करवाकर रतलाम मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया। तब यहां से इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे बच्चे की मौत हो गई।
पिता बोले इलाज में 5 लाख तक खर्च कर चुका
पिता का कहना था कि बेटे को कोई बीमारी नहीं थी। हल्का बुखार आया था। गलत दवाई से मेरे बेटे की हालात खराब हुई है और उसकी मौत हो गई। पिता के अनुसार अभी तक के इलाज में करीब लोगों से उधार लेकर इलाज कराया। 5 लाख रुपए तक खर्च हो चुके है।
प्रशासन क्लिनिक कर चुका है सील
14 अक्टूबर को बच्चे की पहली बार तबीयत खराब होने पर पुलिस व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव हतनारा में पहुंच कर झोलाझाप के क्लीनिक को सील कर दिया था। मौके से कई एक्सपायरी डेट की दवा भी मिली थी। पुलिस ने केस भी दर्ज कर बाद में झोलाछाप को अरेस्ट कर लिया था। लेकिन उसकी बाद में जमानत होने की जानकारी सामने आई है। लेकिन प्रशासन ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की।
पिता ने बेटे का करवाया पीएम
बच्चे की मौत पर जांच को लेकर पिता ने बेटे का सोमवार दोपहर पीएम कराया है। दोपहर 4 बजे बाद परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हुए।
डॉक्टर बोले ब्रेन में सूजन था
मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. प्रदीप मिश्रा ने बताया कि बच्चे का पिछले 15 दिन से इलाज चल रहा था। इंसेफेलाटिस (ब्रेन में सूजन) की समस्या थी। बच्चे की कंडीशन ठीक नहीं थी। इस बारे में पेरेंट्स को बता दिया था। सिरप के कारण ऐसी कोई समस्या नहीं दिखी है। पीएम कराया जा रहा है। अगर कुछ सामने आता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!