खबर पक्की, 3 नवंबर, रतलाम/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ईंटखेड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी मौजूद रहें। यह आयोजन विधायक विष्णु खत्री के संयोजन में आर.पी. फाउंडेशन और पीपुल्स ग्रुप के सहयोग से किया गया है। मुख्यमंत्री ने ईंटखेड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सांदीपनि विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और विधायक खत्री का बड़े पुष्पहार से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने ईंटखेड़ी में किया स्वास्थ्य शिविर का शुभांरभ।
