• Mon. Aug 17th, 2026

रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही, जिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर की गई कार्यवाही

BySurendra Jain

Nov 3, 2025

खबर पक्की, 3 नवंबर, रतलाम। जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार की अगुवाई में, सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में, 01 -02 नवंबर की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (शहर) राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सीएसपी रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम श्री किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई। विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार-34 स्थाई वारंटियों, 84-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए। रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!