• Tue. Aug 18th, 2026

गुंडो को पुलिस ने कराई परेड : प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर निकाला जुलूस, मुहं छिपाते रहे; पहले से 5 केस दर्ज

BySurendra Jain

Oct 29, 2025

खबर पक्की, 29 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस ने गुंडा अभियान के तहत बुधवार दोपहर शहर के अलग-अलग थानों के गुंडा तत्वों की परेड कराई। पैदल जुलूस निकाला। सभी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
शहर के स्टेशन रोड थाना के 5, डीडी नगर थाना के 8, माणकचौक थाने के 7 व थाना औद्योगिक क्षेत्र के 6 गुंडों समेत कुल 26 का जुलूस निकाला। इनके खिलाफ पूर्व से 5 या इससे अधिक अपराध दर्ज है। इन सभी पर प्रतिबंधात्मक व बांड ओवर की कार्रवाई करते हुए सभी को स्टेशन रोड थाने में एकत्र किया।
यहां से एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, चारों थानों के टीआई जितेंद्रसिंह जादौन, पातीराम डावरे, अनुराग यादव, सत्येंद्र रघुवंशी व पुलिस बल की मौजूदगी में जुलूस निकाला।
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया पुलिस द्वारा गुंडा तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शहर के चारों थानों के पूर्व से दर्ज अपराध वाले गुंडों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया है।

You missed

error: Content is protected !!