• Tue. Aug 18th, 2026

फोरलेन खाचरौद फंटे पर रात में हादसा : तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 30 फीट घसीटने के बाद लगी आग

BySurendra Jain

Oct 25, 2025

खबर पक्की, 25 अक्टूबर, रतलाम। शुक्रवार रात 11 बजे प्रताप नगर बायपास होकर फोरलेन जाने वाले मार्ग के पहले खाचरौद फंटे पर लोडिंग पिकअप पलटी खा गई। पिकअप पलटने के बाद इसमें आग लग गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची। रात 12 बजे तक आग पर काबू पाया।
स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन ने बताया पिकअप खाचरौद की तरफ से आ रही थी। स्पीड में होने के कारण स्पीड ब्रेकर के पास पलटी खा गई। इससे वह घिसटती वह करीब 30 फीट घिसटती चली गई। इस कारण पिकअप से चिंगारी निकलने और पेट्रोल टैंक फूटने से आग लगने की संभावना है।
आग सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। आग के कारण पिकअप से बड़ी-बड़ी लपटे उठ रही थी। रात का समय होने के कारण रोड पर ट्रैफिक नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन व पुलिस बल भी पहुंचा।
गाड़ी में कोई नहीं मिला
आग पर काबू पाने के बाद पिकअप की जांच की गई। लेकिन उसमें कोई नहीं मिला। संभावना है कि गाड़ी पलटते ही ड्राइवर भाग निकला। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। रात तक पुलिस मौके पर मौजूद थी।
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया तेज रफ्तार होने के कारण खाली पिकअप पलटी खाया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!