• Tue. Aug 18th, 2026

पटाखा फोडऩे की बात पर मारा, तीन गिरफ्तार : रतलाम में हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने पीडि़त के साथ थाना घेरा

BySurendra Jain

Oct 24, 2025

खबर पक्की, 24 अक्टूबर, रतलाम। पटाखा फोडऩे की बात पर महिला को पीटने के मामले में 3 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को घटना का विरोध करते हुए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने का घेराव करने पहुंचे थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। मामला मोहन नगर के पास गणेश नगर से आया था। दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई थी।
हिंदू संगठन ने क्रॉस स्नढ्ढक्र का विरोध करते हुए मारपीट करने वाली महिलाओं पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान फरियादी रश्मि चौहान के साथ हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक जगदीश पाटीदार, सहसंयोजक कमलेश ग्वालियरी थाने पहुंचीं। पहले थाने के गेट के बाहर नारेबाजी करते हुए नीचे बैठे।
क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करने, आरोपियों द्वारा धमकाने पर पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
आक्रोशितों का कहना था कि पुलिस सही कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला के पैर में फैक्चर है फिर भी नहीं बढ़ाई। थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने आकर सभी की बात सुनी, सभी को समझाया। कहा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद मारपीट करने वाली महिला आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
सड़क के बीच जाकर बैठ गए
लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने बाहर सड़क पर बैठ गए। थाना प्रभारी ने जाकर सभी को समझाया और सड़क से उठाया है। इसके बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया आए। सभी को थाना प्रभारी के चैंबर में लेकर गए। वहां सभी को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी थाने से निकल गए। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि पूरे घटनाक्रम पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!