• Tue. Oct 6th, 2026

एमडी ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार,2 वाहन जब्त, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा,सभी आरोपी रतलाम के

BySurendra Jain

Oct 15, 2025

खबर पक्की, 15 अक्टूबर, रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय–विक्रय में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसपीअमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में पिपलौदा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
15 अक्टूबर को पुलिस टीम ने बस स्टैण्ड, जावरा रोड, ग्राम सुखेड़ा से चार व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा, जिनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए 15 ग्राम एवं दो दुपहिया वाहन जब्त किए गए। इस संबंध में थाना पिपलौदा पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड (पीआर) लिया जाएगा तथा उनसे मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क संबंधी पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण : कुलदीप पिता प्रकाश मालवीय, उम्र 27 वर्ष, रतलाम, रुद्राक्ष पिता राजेन्द्र 20 वर्ष, निवास रतलाम, सागर पिता मुकेश शर्मा 23 वर्ष, निवासी रतलाम, अमन मीर पिता जावदे मीर 23 वर्ष, निवासी रतलाम।
इनकी रही सराहनीय भूमिका : इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, निरीक्षक अमित कोरी, उनि. राजू मखोड, प्र.आर. अशोक पाण्डे, आर. राजेश पटेल, आर. त्रिलोकसिंह, आर. जितेन्द्र माली, सैनिक अशोक कुमावत, सैनिक कारुसिंह सोलंकी एवं सायबर सेल रतलाम के प्र.आर. मनमोहन शर्मा, प्र आर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, राहुल पाटीदारकी सराहनीय भूमिका रही है।

You missed

error: Content is protected !!