• Tue. Aug 18th, 2026

स्वीमिंग पूल में मगरमच्छ आने की सूचना पर हड़कंप, वन विभाग टीम पहुंची, गोयरा निकला, बोरी में भरकर ले गए

BySurendra Jain

Oct 6, 2025

खबर पक्की, 6 अक्टूबर, रतलाम। करमदी क्षेत्र में एक निजी कॉलोनी में बने स्विमिंग पूल में मगरमच्छ आने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग व ग्रामीण भी पहुंच गए। मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने आकर रेस्क्यू किया लेकिन वह मगरमच्छ नहीं निकला। मगरमच्छ जैसे दिखने वाला जानवर गोयरा था।
करमदी क्षेत्र में केसर कॉलोनी में बने स्विमिंग पूल में सोमवार सुबह करीब 10 बजे कॉलोनी के चौकीदार ने मगरमच्छ जैसा जानवर दिखने पर कॉलोनाइजर को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। कुछ ग्रामीण भी पहुंचे। उन्होंने गोयरा होने को कहा। तब वन विभाग को सूचना दी।
वन विभाग के रतलाम रेंज डिप्टी रेंजर सुखसिंह डांगी के साथ सुनील कटारा, राजेंद्रसिंह गेहलोत, रमेश मईड़ा पहुंचे। टीम सदस्यों ने स्विमिंग पूल में उतरकर लकड़ी के सहारे रेस्क्यू कर जानवर को बोरे में भर दिया। बाद में जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। स्विमिंग पूल में पानी नहीं था।
क्षेत्र में नाला
करमदी क्षेत्र में नाला है। संभवत गोयरा उसी से निकलकर बाहर कॉलोनी में पहुंचा है। डिप्टी रेंजर सुखसिंह डांगी ने बताया कि यह जानवर किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है। भोला जानवर है। इसे बड़ी छिपकली भी कहा जाता है। संभवत इसे प्यास लगी होगी तो यह पानी पीने के चक्कर में कॉलोनी क्षेत्र में आ गया है। रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।

You missed

error: Content is protected !!