• Sat. Oct 10th, 2026

मामला मध्याह्न भोजन की जगह स्कूल में सेंव परमल वितरित करने का, तीनों को किया बहाल, मुद्दा प्रकाश में आने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने किया था तीन को निलंबित

BySurendra Jain

Jul 29, 2025

खबर पक्की, 29 जुलाई, रतलाम। मध्याह्न भोजन की जगह स्कूल में सेंव परमल वितरित करने के मामले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव ने तीनों को बहाल कर दिया है। प्रधानाध्यापिका को कांटिन्जेंसी मद की आहरित की गई राशि को एक सप्ताह में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी निदेशक शर्मा ने बताया कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय लालगुवाड़ी में 24 जून को मध्याह्न भोजन के स्थान पर सेंव परमल का वितरण किए थे। इसका वीडियो 15 जुलाई को संज्ञान में आया था।
स्कूल में जांच के लिए पहुंचे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी
मामला प्रकाश में आने के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम श्रृंगार श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त मुख्य कार्य पर अधिकारी श्री शर्मा ने शाला का निरीक्षण करते हुए जांच की। सीईओ श्रीवास्तव ने शाला की प्रधानाध्यापिका विजया मईड़ा, विकासखंड अकादमी समन्वयक भूपेंद्र सिसोदिया एवं जन शिक्षक कैलाश डामोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया था।
तीनों कर्मचारियों ने की लिखित में क्षमा याचना
तीनों कर्मचारियों ने लिखित में क्षमा याचना करते हुए निलंबन से बहाल करने का निवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम से किया। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तीनों कर्मचारियों को परिनिंदा की शास्ति अधिरोपित की। प्रधान अध्यापिका श्रीमती मईड़ा द्वारा कांटिन्जेंसी मद की आहरित की गई राशि को एक सप्ताह में जमा कराए जाने का निर्देश देते हुए तीनों कर्मचारियों को बहाल कर दिया हैं।

You missed

error: Content is protected !!