• Tue. Aug 25th, 2026

पिछले 24 घंटे में रतलाम जिले में औसत 30.50 मि.मी. वर्षा दर्ज

BySurendra Jain

Jul 28, 2025

खबर पक्की, 28 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रतलाम जिले में औसत 30.50 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है । इसमें आलोट तहसील में 66 मि.मी, जावरा में 23 मि.मी., ताल में 62 मि.मी., पिपलोदा में 17 मि.मी, बाजना मे 12 मि.मी. , रतलाम मे 16 मि.मी., रावटी में 20 मि.मी और सैलाना में 28 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है । 01 जून से लेकर आज दिनांक तक रतलाम जिले में औसत 545.88 मि.मी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में हो रही लगातार वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जब भी पुलिया/रपटों पर वर्षा का पानी हो तो पुलिया/रपटा पार नही करें।

error: Content is protected !!