खबर पक्की, 24 जुलाई, रतलाम। हाल ही में जबलपुर में 16 से 23 जुलाई को आयोजित हुई 12 वी गन फॉर ग्लोरी शूटिंग प्रतिस्पर्धा में रतलाम के सैलाना रोड़ पर स्थित एमर्स शूटिंग एकेडमी के कुल 7 शूटरों ने प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया ,संस्था के संचालक एवं NIS प्रमाणित कोच भूपेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि प्रतिस्पर्धा में भाव्या जाट ने रायफल इवेंट में व्यक्तिगत 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक हासिल किए एवं वैदिक टाक ने व्यक्तिगत 1 रजत तथा 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक रायफल टीम इवेंट में जीता,वहीं साहित्य प्रताप सिंह सोनगरा ने रायफल टीम इवेंट में 1 स्वर्ण पदक हासिल किया।वही कुछ दिन पहले अहमदाबाद में 8 जुलाई से 16 जुलाई को आयोजित हुई 61 वी गुजरात स्टेट चैंपियनशिप में एकेडमी पर प्रशिक्षण ले रहे,हर्षवर्धन सिंह राठौर ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए रायफल टीम इवेंट में 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक हासिल किया,और साथ ही दूसरी और मध्य प्रदेश की राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में भावेश राव,आदित्य घारू,भव्य कटारिया ने रायफल में तथा नितिन राठौर ने प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया एवं बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया,खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष भारतीय सेना से रिटायर्ड मानद सूबेदार मेजर श्री भारत सिंह जी सिसोदिया ने हर्ष व्यक्त किया एवं खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
