• Mon. Aug 31st, 2026

लगातार 9 वे वर्ष भी लाभ वाला बजट पेश

BySurendra Jain

Jun 23, 2025

खबर पक्की, 23 जून, रतलाम। श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था मर्यादित रतलाम की आज बड़बड़ हनुमान मंदिर पर वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हुआ। प्रारंभ में संचालक मंडल द्वारा सरस्वती पूजन के साथ हुआ । सबसे पहले कोषाध्यक्ष श्री नवीन शर्मा द्वारा आय व्यय पत्रक प्रस्तुत किया जिसमें लगातार 9 वे वर्ष में लगभग एक लाख दस हजार का लाभ बताया । उपाध्यक्ष श्री चेतन राजावत ने आगामी वर्ष का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया । इसके पश्चात संस्था ने अपने दो प्रस्तावों को पटल पर रखा जिसे सभी सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके पश्चात संस्था के अध्यक्ष श्री निखिलेश शर्मा ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संस्था द्वारा लगातार 9 वे वर्ष में लाभ वृद्धि के साथ आगे बढ़ रही है । संस्था समाज के सदस्यों को अभी तक 51 लाख का ऋण प्रदान कर चुकी है और उसकी शत प्रतिशत वसूली भी होती आ रही है ये सभी सदस्यों के सहयोग एवं संचालकों के समन्वय के साथ संभव हुआ है ।
श्री शर्मा में बताया अभी संस्था के में समाज के करीब 200 सदस्य हो चुके है । प्रतिवर्ष सदस्यों की सदस्यता बढ़ती जा रही है । इससे पूर्व वर्ष में दिवंगत हुए सदस्यों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
सभा में संस्था की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन जोशी,संचालक श्री राजकुमार हाड़ा,रोहित पाठक, अरुण व्यास,यश शर्मा,श्रीमती नीता शर्मा,महेंद्र व्यास एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री महेश शर्मा,मनीष जोशी,दिनेश शर्मा,दीपक शर्मा,मधुसूदन राजावत,शैलेश क्षोत्रिय,प्रियेश शर्मा,प्रशांत शर्मा, डॉ यश हाड़ा, डॉ श्रीमती रोमा शर्मा श्रीमती नाविका जोशी,चेतन शर्मा आदि उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन श्री अरविन्द वत्स ने किया।

error: Content is protected !!