• Sat. Oct 24th, 2026

27 जून को होगा राष्ट्र सेवक कन्हैयालाल मौर्य (मामाजी) का अभिनंदन – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

BySurendra Jain

Jun 19, 2025

खबर पक्की, 19 जून, रतलाम। भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल मौर्य (मामाजी) अभिनन्दन समारोह समिति की बैठक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई। इसमें मामाजी द्वारा उनके जीवन में राष्ट्र सेवा के अनुभव पर आधारित पुस्तक का प्रकाशन के साथ उनका अभिनन्दन समारोह 27 जून को करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति सदस्य भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल एवं निर्मल लुनिया उपस्थित रहे।
मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि अभिनन्दन समारोह में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भी समारोह में उपस्थित रहने की स्वीकृति दी है। उक्त आयोजन बरबड़ रोड़ स्थित श्रीजी पैलेस में आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि श्री कन्हैयालाल मौर्य (मामाजी) का जन्म 12 जून 1936 को हुआ है। 10 वर्ष की आयु में वह बाल स्वयंसेवक बने। इसके पश्चात जनसंघ की स्थापना से वह राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हुए और 90 वर्ष की आयु में अब भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। इस अवसर उनके जीवन में राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक जीवन के अनुभव एवं उनसे जुड़े व्यक्तियों के विचारों को संकलित कर पुस्तक प्रकाशन किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!