• Sun. Aug 30th, 2026

गुर्जर समाज जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

BySurendra Jain

Jun 15, 2025

खबर पक्की, 15 जून, शिवगढ़, रतलाम | गुर्जर समाज जिला रतलाम की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 15 जून 2025, रविवार को शिवगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में आगामी समय में गुर्जर समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही समाज के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने हेतु तहसील स्तर पर कार्यकारिणी गठित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र सिराधना गुर्जर ने की। इस अवसर पर राहुल धभाई, अशोक गुर्जर, दयाराम गुर्जर, नीलेश गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर, देव गुर्जर, लाला गुर्जर, विशाल धभाई, दिलीप गुर्जर, राजवीर गुर्जर, सोनू गुर्जर, दिग्विजय धभाई, गोपाल गुर्जर, देव धभाई सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक में सामाजिक एकता, युवा सहभागिता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


error: Content is protected !!