• Mon. Aug 31st, 2026

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुल/पुलियाओं पर चेतावनी संबंधित संकेतक लगवाए : कलेक्टर, बाढ राहत एवं आपदा प्रबंधन संबंधी बैठक संपन्न

BySurendra Jain

May 29, 2025

खबर पक्की, 29 मई, रतलाम। जिले में आपदा प्रबंधन बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थितियों में त्वरित कार्यवाही के लिए बाढ आपदा राहत संबंधी बैठक कलेक्टर कार्यालय के समकक्ष में आज बुधवार को कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ए.डी.एम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने निर्देश दिए कि जिले में प्रवाहित होने वाले ऐसे समस्त नदी/नालों, तालाबों की जानकारी एकत्र कर ले जिनके कारण जिले में बाढ/आपदा की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना हो। अतिवृष्टि/बाढ़ आपदा से प्रभावित होने वाले समस्त ग्रामों को सूचीबद्ध कर ले। पी डब्ल्यू डी, आर ई एस, एम,पी आर डी सी सड़कों एवं पुल-पुलियाओ का चिन्हाकन करवा ले जिन पर वर्षा काल में बाढ के समय पानी भरता है, कोई जनहानि ना हो इसके लिए पुल/पुलिया पर पानी हो तो पुलिया पार नही करे संबंधी चेतावनी लिखकर संकेतक बोर्ड लगवाए। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। रेलिगविहीन पुलियाओ पर रैलिग लगवाये। सड़क मार्ग पर निर्मित जर्जर पुल/रपटों की मरम्मत करवाए। समस्त नगरीय निकाय सीएमओ नालो की समुचित सफाई करवाये। जीर्ण-शीर्ण, जर्जर भवनो का चिन्हाकन कर सुरक्षा की दृष्टि से कार्यवाही करें। जर्जर भवनो मे स्कूल एवं आँगनबाड़ी का संचालन नही किया जाये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वर्षाकाल में सर्पदंश की घटनाएं बढज़ाती है इसलिए एन्टी वीनम की पर्याप्त व्यवस्था रखे। बाढ़ की स्थिति में वर्षाजनित बीमारियों से बचाव के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य सेवक एवं आवश्यक दवाईया उपलब्ध रहे। पशु चिकित्सा विभाग बाढ़ उन्मुख क्षेत्रों में चारा एवं भूसा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे। पशुओं के उपचार के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। गौ शालाओ में भी वर्षा काल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं चारा-भूसा, जल निकासी, उपचार के लिए दवाईया इत्यादि सुनिश्चित कर ली जाए।
सीएमओ नगरीय निकाय, जनपद सीईओ, राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में राहत शिवरों के लिए भवनों का चिन्हांकन कर लेवे। सभी विभागीय अधिकारी ऐसी व्यवस्था करे कि कम्यूनिकेशन सिस्टम त्वरित रिस्पांस करे, कन्ट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारी को तत्काल सूचित किया जाये। डूब प्रभावित ग्रामों में आपात स्थिति में संपर्क हेतु ग्रामीण जन तथा शासकीय सेवको के मोबाईल नंबर की सूची कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराए। प्रत्येक तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम पर 24 घण्टे क्रमवार शासकीय सेवकों की डयूटी लगाए। जिला स्तर पर बाढ एवं आपदा हेतु कंट्रोल रूम भू-अभिलेख कार्यालय में रहेगा जिसका संपर्क नम्बर 07412-270416 हैं। समस्त तहसीलदार वर्षामापी यंत्र का निरीक्षण करे तथा आवश्यक होने पर मरम्मत करवाए। पीएचई विभाग एवं सभी नगरीय निकाय सीएमओ वर्षा काल में आमजन के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करे।
होमगार्ड विभाग तैराक के मोबाइल नम्बर सहित सूची का संधारण कर कंट्रोल रूम में उपलब्ध करवाये एवं अन्य आवश्यक संसाधन जैसे मोटर बोट, छोटी नाव, लाईफ जैकेट की व्यवस्था भी डूब प्रभावित क्षेत्रों में रखे।

error: Content is protected !!