• Mon. Aug 31st, 2026

कैबिनेट मंत्री पटेल ने विरूपाक्ष महादेव मंदिर के दर्शन किए

BySurendra Jain

May 23, 2025

खबर पक्की, 23 मई, रतलाम। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कुडेल नदी पुनर्जीवन कार्य का शुभारंभ कर ग्राम बिलपांक में स्थित अति प्राचीन विरूपाक्ष महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरा लाल डामोर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई शंभूलाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह सिसोदिया, सरपंच बलराम चौधरी, ईश्वर लाल जी पाटीदार, दीनदयाल पाटीदार, गोविंद काकानी, गोपाल काकानी, डीआईजी मनोज सिंह, एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव एवं ग्राम पंचायत बिलपांक सरपंच श्रवण पाटीदार भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!