• Mon. Aug 31st, 2026

आइस फैक्ट्री के खरीदारों सावधान ग्रीष्मकालीन छुट्टियां के बाद 28 जून को होगी आइस फैक्ट्री धोखाधड़ी मामले में सुनवाई

BySurendra Jain

May 18, 2025

खबर पक्की : 18 मई रतलाम, रतलाम आइस फैक्ट्री की शासकीय भूमि जो कि शर्तों के अधीन रतलाम महाराज द्वारा जोगेंद्र पुरी के पिताजी को दी गई थी। और उक्त भूमि जोगेंद्र पूरी द्वारा मंदसौर के किसान सुरेश पिता कालूराम ग्राम अंगारी तहसील सुवासरा को 9 जनवरी 1995 में ही 50 लाख रुपए में बेच कर 15 लाख रुपए नगद प्राप्त कर लिए गए थे। और 1995 से लगाकर 2021 तक फैक्ट्री मालिक जोगेंद्र पूरी द्वारा सुरेश द्वारा रजिस्ट्री के लिए लगातार किए गए तकादे के जवाब में यह बताया जाता रहा कि अभी मामला इस कोर्ट में चल रहा है अभी मामला उस कोर्ट में चल रहा है और मामला निपटते ही आपको रजिस्ट्री करा देंगे इस बात के जवाब सुरेश और उसके वकील महेश भटनागर को लिखित में जोगेंद्र पूरी द्वारा दिए गए। लेकिन जमीन की बढ़ती कीमतों को देखकर लालची जोगेंद्र पुरी ने सुरेश को धोखा देकर खरगोन के बिल्डर और कॉलोनाइजर अग्रवाल को जमीन की रजिस्ट्री करवा कर पूरा पैसा प्राप्त कर लिया गया। अब जमीन कि इस धोखाधड़ी को लेकर सुरेश द्वारा रतलाम कोर्ट में पुरी के खिलाफ स्पेसिफिक परफॉर्मेंस का सूट दायर किया गया है। इसमें पिछली तारीख 8 मई थी और अब 28 जून को ग्रीष्मकालीन छुट्टियां के बाद इस मामले की सुनवाई का बिंदु गुण दोष के आधार पर बहस का रहेगा। किसान सुरेश और उसके वकील हिमांशु भट्ट ने बताया कि हमें शत प्रतिशत उम्मीद है कि गुण दोष के आधार पर बहस के बाद इस मामले में हमको स्टे मिल जाएगा और खरीद बिक्री पर रोक लग जाएगी।

error: Content is protected !!