• Tue. Sep 1st, 2026

रतलाम प्रेस क्लब के चुनाव कल : मुकेश फिर मैदान में साथ ही विजय मीणा, राजेंद्र केलवा, सुजीत उपाध्याय, भेरूलाल टाक, हिमांशु जोशी, किशोर दत्ता, रमेश सोनी, नीरज बरमेचा, यशवन्त सहित अनेक मैदान में

BySurendra Jain

Apr 26, 2025

खबर पक्की : 26 अप्रैल, रतलाम। रतलाम प्रेस क्लब के आगामी कार्यकाल के लिए होने जा रहे चुनाव में इस बार भारी कशमकश का माहौल दिखाई दे रहा है। कई वरिष्टों के साथ नया खून भी इस बार बहुतायत से मैदान में है हर बार की तरह पूर्व उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय उपाध्यक्ष के लिए मैदान में है। रतलाम प्रेस क्लब के एक मात्र सरदार साथी भाई दलजीत सिंह मान भी उपाध्यक्ष के लिए दमखम ठोक रहे हैं इसी तरह भाई भैरूलाल टाक और भाई मुबारीक शेरानी तथा भाई सौरभ कोठारी उपाध्यक्ष के लिए मैदान में है,कल तक ग्रुप में आई खबरों के अनुसार भाई अमित निगम भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवारों में वर्तमान अध्यक्ष भाई मुकेश गोस्वामी भाई विजय मीणा भाई राजेंद्र केलवा और सुरेंद्र जैन का नाम सामने आ रहा है। इसी तरह सचिव पद के दावेदारो में भाई हिमांशु जोशी चुनाव घोषित होने से काफी पहले ही मैदान में आ गए थे और उनको चुनौती देने के लिए भाई किशोर जोशी दत्ता मैदान में कूदे है। इसी तरह सह सचिव पद के लिए भाई राजेश पोरवाल, भाई हेमंत भट्ट, भाई नीरज बरमेचा भाई भुवनेश पंडित भाई यशवंत किस्मत आजमा रहे हैं।कोषाध्यक्ष के लिए भाई रमेश सोनी की टक्कर भाई नीरज शुक्ला से है। इसी तरह कार्यकारिणी के लिए चैतन्य शर्मा, सिकंदर पटेल, साजिद खान, राजेश वासनवाल सहित अनेक साथी मैदान में है जिन उम्मीदवारों के नाम छूट गए हैं वह पुनः ग्रुप में डाल दे अगली खबर में उनके नाम लिख दिए जाएंगे इस बार उम्मीदवारों के साथ-साथ अनेक क्षत्रपो की साख भी इस चुनाव में लगी हुई है।

You missed

error: Content is protected !!