• Wed. Sep 2nd, 2026

5 दिन पूर्व डाट की पुल क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Mar 31, 2025

खबर पक्की, 31 मार्च, रतलाम। 5 दिन पूर्व डाट की पुल क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी आदतन अपराधी है। प्रकरण में तीन नाबालिक सहित सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार 27 मार्च की रात को डाट की पुल क्षेत्र में अज्ञात आरोपी चाकु से हमला कर रईश पिता मुजीद ख़ान निवासी शिव नगर रतलाम की हत्या कर फरार हो गए।
घटना की गभीरता के दृष्टिगत एसपी अमित कुमार के निर्देश, एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना अद्योगिक क्षेत्र रतलाम, थाना स्टेशन रोड रतलाम, थाना डीडी नगर, थाना माणकचौक रतलाम, सायबर सेल, सीसीटीवी, डीएसबी, की अलग अलग टीम बनाई गई थी। टीम ने घटना के तुरंत बाद ही तीन नाबालिक सहित 04 आरोपीयो को राउंड अप कर लिया था। घटना के बाद से ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
30 मार्च को अन्य आरोपीगण देवांक उर्फ देवांश पिता राधेश्याम 18 वर्ष निवासी प्रताप नगर रतलाम, भीमसिह उर्फ नाना पिता मांगूसिह 30 वर्ष निवासी शिवनगर रतलाम तथा 31 मार्च को आरोपी तुषार पिता सुनील 20 साल निवासी प्रताप नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
आपराधीक रिकार्ड
आरोपी देवांक उर्फ गोलू के विरूद्ध थाना स्टेशन रोड रतलाम पर 07 अपराध (मारपीट, हत्या का प्रयास के) पंजीबद्ध है। आरोपी तुषार के विरूद्ध थाना स्टेशन रोड रतलाम पर कुल 06 (मारपीट, हत्या का प्रयास, अश्लील गाली गलोच) और थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर 01 अपराध (हत्या का प्रयास) कुल 07 अपराध पंजीबद्द है। नाना उर्फ भीम सिंह के विरुद्ध कूल 17 प्रकरण (आर्म्स एक्ट आबकारी एक्ट, मारपीट, जुआं एक्ट) पंजीबद्ध है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक मुनेद्र गौतम थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, उनि. ध्यान सिंह सोलंकी, प्र.आर. धीरज गावडे, प्र.आर. रितेश पाटीदार, आर. कपिल, आर. पवन मेहता, आर. चालक महेन्द्र सिंह, आर. राणा प्रताप सिंह, आर. बलवीर सिंह, आर. ओम पारगी की सराहनीय भूमिका रही ।

You missed

error: Content is protected !!