• Wed. Sep 2nd, 2026

सामाजिक संस्था जनशक्ति द्वारा चेत्र नवरात्रि पर नौ दिन नीम शरबत का नि:शुल्क वितरण करेगी

BySurendra Jain

Mar 29, 2025

खबर पक्की, 29 मार्च, रतलाम। सामाजिक संस्था जनशक्ति द्वारा चेत्र नवरात्रि पर गुड़ी पड़वा से राम नवमी तक नौ दिन नीम शरबत का नि:शुल्क वितरण किया जावेगा।
जनशक्ति के महेश खण्डेलवाल ने बताया कि चैत्र माह मे नीम के वृक्ष पर नई कोपलें ( पत्तिया ) आती है, यदि एक सप्ताह इनका सेवन किया जाए तो शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है एवं वर्ष भर सामान्य वायरल एवं फ्लू से बचाव होता है । इसको दृष्टिगत रखते हुए जनशक्ति संस्था द्वारा प्रतिवर्ष नीम शरबत का नि:शुल्क वितरण किया जाता है।
श्री खण्डेलवाल ने बताया कि नीम शरबत वितरण 30 मार्च रविवार से 6 अप्रेल रविवार तक आशादीप स्टेशन रोड़ रतलाम पर प्रतिदिन सुबह 7.30 से 9 बजे तक किया जावेगा। यह नीम शर्बत सेवा जनशक्ति संयोजक स्व. श्री राधावल्लभ खण्डेलवाल को समर्पित रहेगी
ताजा नीम शरबत वितरित करने के लिये जनशक्ति के 50 से भी ज्यादा सदस्य सहयोग करते है, इनमे प्रमुख रुप से गोपाल सोडानी, जगदीश सोनी, रमेश खण्डेलवाल, हरि खंडेलवाल, विजय जैन, राजेन्द्र पोरवाल, गुरजीत चांवला, गोपाल खण्डेलवाल, दिनेश खण्डेलवाल, समर जोनवाल, नीरज सोनकर, नीतेश खराड़ी आशा चौहान प्रतीक तिलकर आदि तैयारीयों मे जुटे हुए है।

You missed

error: Content is protected !!