• Mon. Oct 26th, 2026

पुलिस ने किया खुलासा : घर से 7 लाख के आभूषण चोरी, फरियादी का नाबालिग भतीजा ही निकला आरोपी

BySurendra Jain

Mar 28, 2025

खबर पक्की, 28 मार्च, रतलाम। शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत रिद्धि सिद्धि कॉलोनी में एक घर से 7 लाख रुपए मूल्य के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। घर में चोरी का आरोपी फरियादी का भतीजा ही निकला। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण भी जब्त कर लिए हैं।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि 26 मार्च को रिद्धि सिद्धि कॉलोनी में रहने वाले फरियादी ने औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 23 मार्च को अपनी पत्नी के साथ प्रात: 09.00 बजे बडनगर गए थे। जिसके बाद शाम को करीब 04.30 बजे वापस आ गये थे। अगले दिन 24 मार्च को पत्नि दशा माता की पुजन हेतु सुबह 09.00 बजे गई थी और 12.00 बजे वापस आ गई थी। शाम को करीब 4.30 बजे पत्नी दुसरे फ्लोर के बैडरूम मे रखे अलमारी के कपडे को व्यवस्थित कर रही थी, तभी अलमारी में रखे सोने की ज्वेलरी का डिब्बा गायब था। कोई अज्ञात व्यक्ति घर के कमरे में रखी अलमारी से ज्वेलरी का डिब्बा चोरी कर ले गया।
उक्त डिब्बे मे सोने की एक चेन, एक हार, एक नथ, 2 अंगुठी, कान की उपर की लटकन, एक जोड व कान की एक जोड जुमकी रखे थे। जिसका मूल्य 7 लाख रुपए है। फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 331(4)305 (ए) क्चहृस् का पंजीबद कर अनुसंधान में लिया गया।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी राकेश खाखा एवं सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन और औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम के नेतृत्व में अज्ञात चोर की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम बनाई गई। टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। जिसमें फरियादी द्वारा अपने भतिजे पर शंका जाहिर की गई। पुलिस ने नाबालिक भतीजे से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबुल लिया। पुलिस ने बालक की निशानदेही पर आभूषण भी जप्त कर लिए हैं।

error: Content is protected !!