• Sun. Oct 25th, 2026

जिले की भांग, भांग घोटा तथा भांग मिठाई दुकानों का निष्पादन 27 मार्च को

BySurendra Jain

Mar 26, 2025

खबर पक्की, 26 मार्च, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के आदेशानुसार जिले की 4 भांग दुकान, 5 भांग घोटा दुकान एवं 1 भांग मिठाई दुकान इस प्रकार कुल 10 दुकानों के लायसेंसों का 5 समूहों में 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि अर्थात वर्ष 2025-26 के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष पर 27 मार्च को दोपहर 3.30 बजे से टेण्डर के माध्यम से निष्पादन किया जाएगा।
टेण्डर प्रपत्र क्रय करने की तिथि 25 मार्च प्रात: 10.00 बजे से 27 मार्च दोपहर 2.00 बजे तक। टेण्डर प्रपत्र जमा करने की तिथि 27 मार्च दोपहर 3.00 बजे तक तथा टेण्डर प्रपत्र खोलने की तिथि 27 मार्च को दोपहर 3.30 बजे से कार्यवाही पूर्ण होने तक रहेगी। निविदादाता उपरोक्त कार्यक्रम अनुसार टेण्डर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी सहायक आयुक्त जिला रतलाम के कार्यालय से किसी भी दिन (अवकाश दिनों सहित) कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

You missed

error: Content is protected !!