खबर पक्की, 26 मार्च, रतलाम। सैलाना ओव्हरब्रिज से एक व्यक्ति मंगलवार दोपहर 30 फीट नीचे कूद गया। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ब्रिज पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को हटाना पड़ा। मृतक सैलाना बस स्टैंड पर फल फ्रूट की ठेला गाड़ी लगाता था। उसने पैर में चप्पल पहन रखी थी।
घटना दोपहर करीब पौने तीन बजे दिल्ली-मुंबई रेल लाइन के पास पटरी के पार राम मंदिर के पास रेलवे कॉलोनी क्षेत्र की है। शव की शिनाख्त संतोष (50) पिता सागरमल निवासी महिदपुर जिला उज्जैन हाल मुकाम अलकापुरी रतलाम के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रिज पर चलते हुए संबंधित कूदा है। कूदने से नीचे रखी लोहे के गर्डर से सिर टकरा गया।
फल-फ्रूट की ठेला गाड़ी लगाता था
शव की पहचान सैलाना बस स्टैंड पर फल-फ्रूट की ठेला गाड़ी लगाने वाले करणसिंह ने की है। करण सिंह संतोष का भाणेज है। करणसिंह ने बताया मामा को मुनीम जी कह कर बुलाते थे। मैं दोपहर में ठेला गाड़ी पर था। तब किसी बताया कि मुनीम जी ब्रिज से नीचे गिर गए हैं। जाकर देखा तो मामा थे।
करणसिंह के अनुसार मामा मानसिक रूप से कमजोर थे। रतलाम में पिछले 5-6 साल से वह अकेले रहते थे। पत्नी ने दूसरी शादी कर ली। बेटा है, लेकिन वह कहां रहता इसका पता नहीं। ब्रिज से व्यक्ति के गिरने की सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी, आरपीएफ व पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र से पुलिस बल पहुंचा। मामला रेलवे क्षेत्र से जुड़ा होने पर जीआरपी पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया मर्ग कायम किया जा रहा है। जांच के बाद पचा चलेगा कि संतोष ब्रिज से गिरा है या कूदा है।
सैलाना ब्रिज से 30 फीट नीचे कूदा व्यक्ति, मौत, दिल्ली-मुंबई रेल लाइन के पास की घटना, फल-फ्रूट की ठेला गाड़ी लगाता था
