खबर पक्की, 24 मार्च, रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति की गिरफ्तार किया है। खास बात यह है की हथियार तस्करी में पहली बार हनी ट्रेप का मामला सामने आया है।
सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अमित कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
एसपी अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध रूप से हथियार लेकर घुमने व हथियारो की तस्करी करने वालों पर कडी वैधानिक कारवाई कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे औ. क्षेत्र. जावरा के थाना प्रभारी एसआई व्ही.डी. जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।
पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना के आधआर पर चौरासी बडायला तिराहे यात्री प्रतिक्षालय की घेराबन्दी कर प्रतिक्षालय मे बैठे आरोपी सज्जन कुमार पिता लक्ष्मीनारायण मेघवाल 27 साल निवासी झुंझुनु राजस्थान को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 04 पिस्टल व 02 जिन्दा कारतुस जप्त किए गए। थाना औ. क्षेत्र जावरा पर आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
हनी ट्रैप में फंसकर हथियारों की तस्करी
एसपी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ के दौरान उसने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान पूजा नाम की लडकी से हुई थी, जिसने अपनी सहेली अन्नु नाम की लडकी के मोबाईल नम्बर आरोपी को देकर बात कराई। अन्नु अवैध हथियार की गैंग मे काम करती है। अन्नु द्वारा आरोपी सज्जन को प्यार मोहब्बत व पैसे का लालच दिया। इस पर आरोपी सज्जन कुमार ने अवैध हथियार की गैगं में काम करने की सहमति दी।
उज्जैन से पिस्टल लेकर रतलाम आया
आरोपी सज्जन को उज्जैन मे अन्नु नाम की लडकी ने रेलवे स्टेशन के पास खडे रहने को कहा। जहां कुछ देर बाद अन्नु के कहे अनुसार दो व्यक्ति आए, जिन्होने आरोपी सज्जन को 04 पिस्टल व 02 जिन्दा राउन्ड उपलब्ध कराई। आरोपी द्वारा उक्त 04 पिस्टल व 02 राउन्ड लेकर अन्नु के कहे अनुसार जोधपुर किसी व्यक्ति को देने जा रहा था। रतलाम में उसी दौरान आरोपी के कब्जे से उक्त हथियार जब्त किए गए। प्रकरण मे आरोपी सज्जन कुमार से पुछताछ व अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी औ. क्षै. जावरा उनि व्ही.डी. जोशी, उनि. उदयभान राय, उनि प्रियंका चौहान, सउनि जसराज चन्देल, प्र.आर. संजय आंजना, प्र.आर. हर्षवर्धन सिह, प्र.आर. विष्णु चन्द्रावत, आर. मनोहर गायरी, आर. मनीष पाटीदार, आर. दीपराज सिह, आर. बालकृष्ण चन्देल, आर. योगेश राठौर, आर. रविन्द्र सिंह राठौर, आर. चेतन राठौर, म.आ. कोशल्या धनगर की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस को बड़ी सफलता : हनी ट्रैप के जरिए अवैध हथियारों की तस्करी, चार अवैध पिस्टल और दो जिंदा राउंड बरामद, अंतर्राज्यीय हथियार तस्करों का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
