• Wed. Sep 2nd, 2026

एक राष्ट्र एक चुनाव का माहेश्वरी समाज द्वारा समर्थन

BySurendra Jain

Mar 24, 2025

खबर पक्की, 24 मार्च, रतलाम। कसारा बाजार स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में माहेश्वरी समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा, समाज की वरिष्ठ सदस्यों पदाधिकारी एवं मातृशक्ति की उपस्थिति में एक राष्ट्रीय चुनाव की अवधारणा में समर्थन में एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिसका उपदेश भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। इस हेतु समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम पत्र प्रेषित किया गया।
बैठक में समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा, डॉ बी एल तापडिय़ा, माधव काकानी, नरेंद्र बाहेती, लक्ष्मी नारायण धुत,राजेश चोखड़ा, रतन धुत, द्वारका दास भंसाली, कैलाश मालपानी, सुनील लाठी, जया गगरानी, लता भंसाली, साधना तापडिय़ा, हेमा चौखडा, संतोष काकानी आदि उपस्थित रहे। समाज सदस्यों को एक राष्ट्र एक चुनाव की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष भाजपा आदित्य डागा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!