• Mon. Oct 26th, 2026

ब्राह्मण समाज के आराध्य देव महर्षि भगवान परशुराम जी की तुलना क्रूर शासक औरंगजेब से करने वालों के विरुद्ध करें कड़ी कार्रवाई, ज्ञापन सौंपा

BySurendra Jain

Mar 18, 2025

खबर पक्की, 18 मार्च, रतलाम। मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव तथा एसपी अमित कुमार को सौंपे। इनमें प्रतिनिधिमंडल ने ब्राह्मण समाज के आराध्य देव महर्षि भगवान परशुराम जी की तुलना क्रूर शासक औरंगजेब से करने के लिए मप्र कांग्रेस महामंत्री रेखा विनोद जैन (जबलपुर) एवं स्वतंत्र लेखक अजय तिवारी (दिल्ली) के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी अनुराग लोखंडे के नेतृत्व में दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि कांग्रेस नेत्री रेखा विनोद जैन एवं स्वतंत्र लेखक अजय तिवारी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्न्रष्टश्वक्चह्रह्र्य पर ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान महर्षि श्री परशुराम जी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट की है। उन्होंने भगवान श्री परशुराम की तुलना क्रूर शासक औरंगजेब से करने के साथ ही, धार्मिक आस्था से जुड़े तथ्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत करते हुए कई अन्य अनर्गल बातें भी लिखी हैं। इससे संपूर्ण ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावना आहत हुई है और समाज में रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में बताया गया कि- कुछ समय से अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देवी-देवताओं, संतों, महात्माओं, महापुरुषों, धार्मिक आस्था के महत्व के प्रतीकों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और उसके बाद माफी मांगने का चलन ज्यादा बढ़ गया है। यह सिर्फ टीआरपी बढ़ाने का एक तरीका है जो किसी भी दृष्टि से क्षम्य नहीं हो सकता। यह भारतीय सनातन संस्कृति, सभ्यता, आराध्यों, धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीकों को बदनाम करने तथा भारत की सम्प्रभुत्ता, एकता और अखंडता को खंडित करने का प्रयास भी है। यह समाज में वैमनष्यता फैलाने की एक सोची-समझी साजिश है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि, मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम जिला इकाई के साथ ही संपूर्ण ब्राह्मण समाज ऐसे किसी कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा और भर्त्तसना करता है। परशुराम कल्याण बोर्ड और ब्राह्मण समाज यह मांग भी करता है कि दोनों ही व्यक्तियों और ऐसी ही दूषित मानसिकता वाले अन्य लोगों के सभी सोशल मीडिया एकाउंट पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा सामाजिक उन्माद फैलाने के कुत्सित प्रयास के लिए दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी की जानी चाहिए।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नाम भी ज्ञापन दिया
प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम संबोधित ज्ञापन रतलाम जिला शहर अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया को सौंपा। कटारिया ने उक्त ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष पटवारी को प्रेषित करने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले से परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी अनुराग लोखंडे की मोबाइल फोन पर बात भी कराई। डॉ. कामले ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही महिला नेत्री को नोटिस जारी किया गया जिसके बाद उन्होंने विवादित पोस्ट डिलीट करने के साथ ही क्षमा याचना भी की। डॉ. कामले ने कहा कांग्रेस सभी धर्म का आदर सम्मान करने वाली पार्टी है। यह बात संगठन के संविधान में भी उल्लेखित है। यदि भविष्य में भी कोई किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कार्य करता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
ये रहे शामिल
ज्ञापन देते समय परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी अनुराग लोखंडे, लगन शर्मा, नीरज कुमार शुक्ला, सुनील दुबे, सत्येंद्र जोशी, राजू हॉकी, राजेश व्यास, सुरेश दवे के साथ ही जैन समाज के कमलेश मोदी (जैन) तथा सिंधी समाज के श्याम लालवानी भी मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!