• Mon. Oct 26th, 2026

गला रेतकर युवक की हत्या, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

BySurendra Jain

Mar 12, 2025

खबर पक्की, 12 मार्च, रतलाम। नामली थाना क्षेत्र के जड़वासा कला काले पानी की खाल में एक युवक का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी मिलने पर थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौका मुआयना कर रही थी।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जड़वासा कला खाल में युवक का शव होने की जानकारी मिलने पर नामली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव खून में लतपथ पड़ा हुआ था। प्रारंभिक दृष्टि में हत्या होना स्पष्ट होने पर अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर नामली थाना प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। मृतत की शिनाख्त ईश्वर उर्फ छोटू उम्र 32 वर्ष के रुप में हुई है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को मेडकिल कॉलेज भिजवाया। जहां उसका पीएम किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी मौके पर होकर हत्या संबंधित जानकारी जुटा रहे थे।

error: Content is protected !!