खबर पक्की, 11 मार्च, रतलाम। उज्जैन संभाग के आईजी उमेश जोगा मंगलवार को रतलाम पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि धुलेंडी और रमजान का जुम्मा एक साथ होने के कारण पुलिस को अतिरिक्त मुस्तैदी दिखानी होगी।
आईजी जोगा ने एसपी अमित कुमार, डीआईजी मनोज सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखने, ग्राम व नगर सुरक्षा समितियों को सक्रिय रखने और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने को कहा।
एसपी ने भी की समीक्षा बैठक
आईजी के निर्देशों के बाद एसपी अमित कुमार ने भी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि होली और रमजान के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
आईजी के दौरे को लेकर एसपी ऑफिस में सुरक्षा कड़ी की गई थी, मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए और आगंतुकों की रजिस्टर में एंट्री की जा रही थी।
पुलिस को ज्यादा मुस्तैदी दिखानी होगी: आईजी जोगा, सोशल मीडिया पर भी नजर रखें
