• Mon. Oct 26th, 2026

बोर्ड परीक्षा में महिला नकल करते पकड़ी गई:पेपर में पर्ची के सहारे कर रही थी नकल

BySurendra Jain

Mar 11, 2025

खबर पक्की, 11 मार्च, रतलाम। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान जिले में पहली बार नकल का मामला सामने आया है। सोमवार को कक्षा 10वीं की गणित परीक्षा में बाजना के एक परीक्षा केंद्र पर एक महिला परीक्षार्थी नकल करते पकड़ी गई।
घटना बाजना के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र की है, जहां केंद्राध्यक्ष इसरार खान निरीक्षण कर रहे थे। जब वे रूम नंबर-2 में पहुंचे तो उन्होंने महिला परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका में छुपाई हुई पर्ची से नकल करते हुए पकड़ लिया। जांच करने पर पर्ची उत्तर पुस्तिका से बाहर आ गई, जिसके बाद परीक्षा निरीक्षक ने तत्काल पंचनामा तैयार किया। इस परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थी प्राइवेट थे।
783 परीक्षार्थी अनुपस्थित
जिले में कक्षा 10वीं की परीक्षा 58 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। गणित के पेपर में 16,605 परीक्षार्थियों में से 15,822 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 783 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा, सोमवार को कक्षा 12वीं का मनोविज्ञान का पेपर भी हुआ, जिसमें 6 परीक्षार्थियों में से 5 शामिल हुए, जबकि एक अनुपस्थित रहा।

error: Content is protected !!