• Tue. Oct 27th, 2026

फाग उत्सव में झूमे भाजपा जिलाध्यक्ष, महापौर और पूर्व मंत्री

BySurendra Jain

Mar 8, 2025

खबर पक्की, 8 मार्च, रतलाम। होली पर्व के उपलक्ष्य मे भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मित्र मंडल द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पं. गोपाल शर्मा के सुर मधुर भजनों पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ महापौर प्रहलाद पटेल और पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी सहित सभी आगन्तुक झुमें और एक दूसरे को होली पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी।
फाग उत्सव मे पं. गोपाल शर्मा ने ‘आज बिरज में हो होली रे रसियाÓ सहित कई फ़ाग और देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। उत्सव के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी आकर्षक प्रस्तुतिया दी। फाग उत्सव के समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण के साथ कई कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!