• Fri. Sep 4th, 2026

एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता वासिफ काजी का निधन

BySurendra Jain

Mar 1, 2025

खबर पक्की, 1 मार्च, रतलाम। एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता वासिफ काजी का आज प्रात: निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे। स्व.श्री काजी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उन्हे उपचार के लिए इन्दौर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया था,जहां आज सुबह करीब पौने ग्यारह बजे उन्होने अंतिम सांस ली।
स्व.श्री काजी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे और छात्र जीवन में वे एनएसयूआई के शहर जिला अध्यक्ष थे। इसके बाद उन्होने कांग्र्रेस के विभिन्न पदों पर भी लम्बे समय तक काम किया था। उनके छोटे भाई सोहेल काजी वर्तमान में ब्लाक कांग्र्रेस अध्यक्ष है। वासिफ काजी के निधन के समाचार से उनके मित्र परिचितों में शोक व्याप्त है।

You missed

error: Content is protected !!