खबर पक्की, 28 फरवरी, रतलाम। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए रतलाम पुलिस ने नाइट विजन ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरू कर दी है। गुरुवार आधी रात को एसपी अमित कुमार खुद अधिकारियों के साथ एक्सप्रेसवे पहुंचे और ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने सबसे पहले टोल प्लाजा पर खुद ड्रोन उड़ाकर नाइट विजन कैमरे की जांच की। इसके बाद वे पत्थरबाजी वाले मुख्य प्वाइंट पर पहुंचे, वहां भी ड्रोन से निगरानी की और अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। दो दिन पहले ही रतलाम पुलिस को ये नाइट विजन ड्रोन कैमरे मिले हैं, जिनकी कीमत 7.65 लाख रुपए है और ये 15 किमी तक की रेंज कवर कर सकते हैं।
हृ॥्रढ्ढ के पेट्रोलिंग वाहन में रहेगा
एसपी अमित कुमार ने बताया कि ड्रोन कैमरा अब हृ॥्रढ्ढ के पेट्रोलिंग वाहन में रहेगा, जिसे एक ट्रेंड पुलिसकर्मी ऑपरेट करेगा। निगरानी के दौरान यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो इसे तुरंत कैप्चर कर कंट्रोल रूम और संबंधित थाना क्षेत्र को सूचना दी जाएगी।
एक साल में 30 बार पत्थरबाजी हो चुकी
बता दें कि पिछले एक साल में रतलाम जिले के रावटी और शिवगढ़ थाना क्षेत्र में 30 से अधिक पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि, इन घटनाओं में अब तक किसी तरह की लूट नहीं हुई है। पत्थरबाजी को रोकने के लिए पुलिस ने यह नया कदम उठाया है और अब एक्सप्रेसवे पर हाई-टेक निगरानी शुरू कर दी गई है।
8 लेन एक्सप्रेसवे पर ड्रोन से रातभर निगरानी : आधी रात को पत्थरबाजी प्वाइंट पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
