• Wed. Sep 2nd, 2026

रतलाम में निकली साफा रैली : केसरिया ध्वज थामे शस्त्र के साथ शामिल हुई महिलाएं

BySurendra Jain

Feb 23, 2025

खबर पक्की, 23 फरवरी, रतलाम। महाशिवरात्रि के पर्व के पूर्व रतलाम में रविवार दोपहर एक भव्य सम्मान साफा रैली निकाली गई। हजारों की संख्या में शहरवासी केसरिया साफा बांधकर मातृशक्ति के साथ इस रैली में शामिल हुए। भगवान भोलेनाथ व जय-जय श्री राम के उद्घोष के साथ केसरिया साफा बांधे शहरवासी वाहनों पर तिरंगा व केसरिया ध्वज थाम सवार हुए।
केसरिया साफा रैली का आयोजन जवाहर व्यायामशाला परिवार अंबर ग्रुप की ओर से किया गया। सुबह सभी जवाहर व्यायाम शाला में एकत्र हुए। यहां से दोपहर 12 बजे केसरिया साफा बांधे सभी दो पहिया वाहनों पर सवार होकर निकले। जवाहर व्यायामशाला संचालक दौलत जाट के नेतृत्व में निकली इस रैली का जगह-जगह सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
इन मार्गों से निकली
रैली सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होते हुए श्री गढ़कैलाश मंदिर पर समाप्त हुई। मंदिर में भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक और महाआरती के बाद महाप्रसादी वितरित की गई।
15 साल पहले हुई थी शुरुआत
जवाहर व्यायाम शाला के सूरज जाट ने बताया कि पिछले 15 साल से सम्मान साफा रैली का आयोजन महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शुरुआत में 100 लोग जुड़े थे। धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता गया आज 5 हजार लोग इससे जुड़ गए है। सनातन परंपरा व संस्कृति की जानकारी छोटे-छोटे हिस्से तक पहुंचना चाहिए। साफा हमारे पहनावे का अभिन्न अंग है। साफे का सम्मान भी है और जिस व्यक्ति को साफा पहनाया जाता है उसका भी सम्मान है। इसी उद्देश्य से साफा रैली निकाली जाती है।
20 से अधिक उस्तादों ने बांधे साफ
साफे बांधने का क्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। जो कि दोपहर 12 बजे रैली निकलने तक जारी रहा। जोधपुर से साफे मंगवाए गए। 20 से अधिक साफा बांधने वाले उस्तादों ने सभी को साफे बांधे।
रैली में संचालक दौलत जाट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता प्रवीण सोनी, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, सलीम आरिफ, सूरज जाट, अंबर जाट, अभिषेक जाट, वैभव जाट, मयंक जाट, जगदीश पहलवान, राजीव रावत, अमन जाट आदि हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए। रैली में मातृ शक्ति भी मैं निडर हूं, के फ्लैक्स व शस्त्र के साथ रैली में शामिल हुई।

You missed

error: Content is protected !!