खबर पक्की, 22 फरवरी, रतलाम। सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें एक व्यक्ति शादी समारोह में भीड़ में पिस्टल से हवाई फायर करते नजर आ रहा है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वायरल वीडियो के बारे में जांच कर वैधानिक कारवाई करने के निर्देश जारी किए गए। वायरल वीडियो के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलौदा श्री प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जांच करने पर यह तथ्य सामने आए कि उक्त वीडियो करीबन 01 माह पूर्व थाना पिपलौदा क्षेत्र अंतर्गत शादी समारोह का होना पाया। जिसमें ऋषिराज सिंह नामक व्यक्ति पिस्टल को भीड़ में लहराते हुए हवाई फायर किए थे। उक्त कृत्य द्वारा वहां उपस्थित आम जन के जीवन पर संकट उत्पन्न करने का पाया जाने से आरोपी ऋषिराज सिंह पिता घनश्याम सिंह राजपूत निवासी नंदलेटा हाल मुकाम इंदौर के विरुद्ध थाना पिपलौदा पर अपराध क्रमांक 56/25 धारा 125 बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
