• Mon. Oct 26th, 2026

आबकारी विभाग द्वारा 13 हजार रूपए मूल्य की अवैध शराब जब्त

BySurendra Jain

Feb 18, 2025

खबर पक्की, 18 फरवरी, रतलाम। सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवम् सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पी.सी. केरवार के नेतृत्व में वृत सैलाना में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को वृत्त प्रभारी वृत्त सैलाना चेतन वैद एवं स्टाफ द्वारा वृत्त के सैलाना एवं ग्राम अडवानिया मे राजेश पिता नंदू से 01 पेटी बियर, 20 पाव देशी मदिरा प्लेन, सुन्दरलाल पिता कालूराम कुमावत से 08 बॉटल विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त कर आबकारी अधिनियम धारा 34 (1) के तहत 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए। उक्त जप्त 7.8 बल्क लिटर बियर, 3.6 बल्क लिटर देशी मदिरा एवं 05 बल्क लिटर विदेशी मदिरा का अनुमानित मूल्य 13000 रु. है।

error: Content is protected !!