• Fri. Sep 4th, 2026

दिल्ली मे लूट और झूठ का खात्मा हुआ : जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा मे प्रचंड जीत का जश्न मना

BySurendra Jain

Feb 8, 2025

खबर पक्की, 8 फरवरी, रतलाम। दिल्ली विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न रतलाम मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं उल्लास से मनाया। भाजपा के जिला कार्यालय से जुलूस के रूप मे कार्यकर्ता निकले और डालु मोदी बाजार चौराहा पहुंचकर जमकर आतिशबाजी की। सबने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां भी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे मनाए गए विजय उत्सव मे जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांण्डेय एवं महापौर प्रहलाद पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली चुनाव मे लूट और झूट का खात्मा हो गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे दिल्ली की जनता ने भरोसा कर जो सरकार चुनी है, वह चौतरफा विकास करेगी।
विजय उत्सव के दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी , सह प्रभारी निलेश बाफना, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, सहित भाजपा के जिला , मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी पार्षदगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!