• Thu. Sep 3rd, 2026

भगवान श्री देवनारायण जी के जन्म उत्सव पर शिवगढ़ में ऐतिहासिक शोभायात्रा, धूमधाम से निकली यात्रा

BySurendra Jain

Feb 5, 2025

खबर पक्की, 5 फरवरी, रतलाम। गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में शिवगढ़ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह ऐतिहासिक शोभायात्रा श्री देवनारायण मंदिर, शिवगढ़ से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्री देवनारायण मंदिर, तालाब बोर्डी पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान नगर चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
इस शोभायात्रा में गुर्जर समाज के कई वरिष्ठजन एवं जिले के विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान नगर के समस्त व्यापारीगण ने भगवान श्री देवनारायण जी की शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड-बाजे, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी धूमधाम से भगवान श्री देवनारायण जी का जन्म उत्सव मनाया गया।
बजरंग दल ने किया शोभायात्रा का स्वागत
हर वर्ष की तरह इस बार भी बजरंग दल द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला सह संयोजक राहुल हाडा, प्रखंड उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, प्रखंड सह मंत्री राहुल मेवाड़ा, सह मंत्री ध्रुव कुमार गहलोत, प्रखंड सह संयोजक मनोज सोनावा, प्रखंड प्रचार प्रसार प्रमुख लखन झरवार, प्रखंड विहिप गोरक्षा प्रमुख जितेंद्र शर्मा, सह बल उपासना प्रमुख रवि राठौड़, खंड कार्यकर्ता शुभम राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भगवान श्री देवनारायण जी के प्रति समाज की आस्था
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण जी की महिमा का गुणगान किया और भजन-कीर्तन के साथ पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना रहा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री देवनारायण जन्म उत्सव समिति, गुर्जर समाज, शिवगढ़ का विशेष योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!