• Fri. Sep 4th, 2026

रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर बल को ब्रीफ कर शहर में कांबिंग गश्त हेतु किया गया रवाना, जिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम बनाकर की गई कार्यवाही, लंबे समय से फरार-12 -स्थाई वारंट, 98-गिरफ्तारी वारंट किए तामील

BySurendra Jain

Feb 3, 2025

खबर पक्की, 3 जनवरी, रतलाम। जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अगुवाई में, सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में, 2-3 फरवरी की दरमियानी रात से सुबह तक जिले के सभी अनुभागों में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, डीएसपी शेर सिंह भूरिया, डीएसपी अनिल रॉय, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी आलोट श्रीमति शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई। पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देकर शहर में कांबिंग गश्त हेतु रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संबंधित सीएसपी/एसडीओपी द्वारा अपने अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार-12 स्थाई वारंटियों, 98-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए। पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!