• Fri. Oct 30th, 2026

राजमहल के मुख्य द्वार का लौटा वैभव, शनिवार शाम होगा जन लोकार्पण, विधायक चेतन्य काश्यप और नगर निगम की निधि से हुआ जीर्णोद्धार, 1 अक्टूबर को हेरिटेज वॉक का होगा आयोजन

BySurendra Jain

Sep 29, 2023

खबर पक्की, 29 सितंबर, रतलाम। शहर की ऐतिहासिक धरोहर राजमहल के मुख्य द्वार का जीर्णोद्धार पूर्ण हो गया है। विधायक चेतन्य काश्यप एवं नगर निगम की निधि से इसका वैभव पुन: लौट आया है। शनिवार, 30 सितंबर से यह फिर से आमजन को समर्पित कर दिया जाएगा। इसे लेकर शाम 7 बजे महलवाड़ा पर जन लोकार्पण कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी किए जाने के साथ ही यह द्वार रोशनी से जगमगा उठेगा। आकर्षक विद्युत सज्जा का कार्य इप्का फाउंडेशन, मुंबई द्वारा किया गया है।
महलवाड़ा पर आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल, विशेष अतिथि जिला योजना समिति सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा और नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहेगी। विधायक निधि एवं नगर निगम निधि से इसके स्वरूप को निखारे जाने का कार्य किया गया है। उक्त आयोजन को लेकर नगर निगम के साथ ही रतलाम स्थापना महोत्सव समिति और रतलाम हेरिटेज द्वारा आमजन से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में उपस्थिति रहने का आव्हान किया है। शाम को होने वाले समारोह के बाद 1 अक्टूबर, रविवार को सुबह 9 बजे रतलाम हेरिटेज द्वारा हेरिटेज वॉक का आयोजन भी रखा गया है। इसका आयोजन महलवाड़ा से गुलाब चक्कर तक होगा।

You missed

error: Content is protected !!