• Fri. Oct 30th, 2026

रॉयल इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के नवीन भवन का उदघाटन महामहिम राज्यपाल गेहलोत आज करेंगे

BySurendra Jain

Sep 23, 2023

खबर पक्की, 23 सितंबर, रतलाम। रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूषन्स के अंतर्गत नये महाविद्यालय रॉयल इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के नवीन भवन का उदघाटन कर्नाटक प्रदेश के राज्यपाल, महामहिम आदरणीय श्री थावरचंद गेहलोत साहब के कर कमलों से दिनांक 24 सितम्बर को सुबह 10:30 बजे रॉयल कैम्पस, सालाखेड़ी, महू रोड़ पर सम्पन्न होगा।
इस अवसर पर आयोजित उदघाटन समारोह के अध्यक्ष रतलाम शहर के विधायक चेतन्य काश्यप रहेगें तथा रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, समाजसेवी खुर्शीद अनवर, समाजसेवी मेहमूद खान, म.प्र. कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय चौरडिय़ा, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत व उद्योगपति सुशील अजमेरा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होगें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये रॉयल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया, डायरेक्टर डॉं. उबेद अफजल, प्रशासक डॉं. दिनेश राजपुरोहित, प्राचार्यगण डॉं. प्रवीण मंत्री, डॉं. आर.के. अरोरा, डॉं. मनीष सोनी, डॉं. अमित शर्मा, एचओडी कपिल केरोल, प्रो. दिपीका कुमावत एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रफुल्ल उपाध्याय आदि ने आग्रह किया।

You missed

error: Content is protected !!