• Fri. Oct 30th, 2026

रतलाम को मिली मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात से ग्रामीण क्षेत्र में हर्ष की लहर, विधायक दिलीप मकवाना एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने विधायक चेतन्य काश्यप का स्वागत कर जताया आभार, प्रधानमंत्री जी के हाथों शिलान्यास होना सौभाग्य की बात- विधायक चेतन्य काश्यप

BySurendra Jain

Sep 15, 2023

खबर पक्की, 15 सितंबर, रतलाम। रतलाम में 460 करोड़ के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखने पर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा सहित ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा विधायक चेतन्य काश्यप का स्वागत किया। इसके साथ ही विधायक मकवाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक श्री काश्यप को ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्धि दिलाए जाने के लिए आभार जताया। इस अवसर शहर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, ग्रामीण विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, ग्रामीण क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, राजेंद्र जाट, देवीलाल गुर्जर, दिनेश धाकड़, देवीलाल गुर्जर मंचासीन रहे।
इस अवसर पर विधायक श्री काश्यप ने कहा कि यह युग परिवर्तन का दौर है। यह योजना पूरे समय को बदल देगी। हमने भी नहीं सोचा था कि पीएम के हाथों इसकी आधारशिला रखी जाएगी लेकिन चार दिन पहले इसकी जानकारी मिली। यह रतलाम शहर और ग्रामीण दोनों के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री जी के हाथों से इसका शिलान्यास होना सौभाग्य की बात है। जिस जगह प्रधानमंत्री जी का नाम लग जाता है, उसकी सफलता निश्चित होती है। इसकी तैयारी 2013 से शुरू कर दी थी। जून 2014 में रिपोर्ट बनाकर भोपाल भेज दी थी। 462 करोड़ रूपए जनवरी 2022 में स्वीकृत करा चुके है। यहां 75 हजार करोड़ का निवेश होगा और प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से करीब 1 लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे।
श्री काश्यप ने कहा कि जहां भी उद्योग आते है, वहां राजनीतिक परिस्थितियों का बहुत बड़ा महत्व है। उद्योगपति जाता है तो पहले राजनीतिक स्थिति और स्थिरता को देखता है, यह दोनों बहुत महत्वपूर्ण है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। एटलेन एक्सप्रेस-वे से इसको गति मिलेगी। जब रतलाम ग्रामीण का विकास होगा तभी रतलाम का बाजार और व्यापार का बढ़ेगा। इस कार्य में सांसद गुमान सिंह डामोर एवं विधायक दिलीप मकवाना का भी सहयोग रहा है, जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।
विधायक श्री मकवाना ने कहा कि काश्यप जी लगातार प्रयास कर रहे थे। उनका सपना साकार हुआ है। इसके लिए काश्यप जी के साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी को रतलाम ग्रामीण के रहवासियों की ओर से धन्यवाद देना चाहता हूं। इनके माध्यम से रतलाम में एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह भले ही रतलाम ग्रामीण में स्थापित होगा लेकिन इसका लाभ पूरे जिले को। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भइयाजी के माध्यम से मिली है। ऐसा ही विकास ग्रामीण में होता रहे और अपने लोगों को मिलता रहे। बैरोजगारी की समस्या सबके सामने है, ऐसे उद्योग खुलेंगे तो स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इतनी बड़ी उपलब्धि के अवसर कम ही मिलते है, उद्योगपतियों का सहयोग करना होगा। कार्यक्रम का संचालन मनोहर पोरवाल ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर ने माना। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!