• Fri. Oct 30th, 2026

जिला सहकारी बैंक रतलाम की 74 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

BySurendra Jain

Sep 13, 2023

खबर पक्की, 13 सितंबर, रतलाम। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या, रतलाम की 74 वीं साधारण सभा कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक नरेन्द्रकुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में नवीन कलेक्टोरेट परिसर में सम्पन हुई। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा बैंक की प्रगति का प्रतिवेदन सदस्यों के समक्ष रखते हुए बैंक के एन.पी.ए. की वसूली हेतु सभी सदस्यों के सहयोग की अपेक्षा की गई।
बैंक के प्रभारी महाप्रबंधक शैलेश खरे द्वारा बैंक का वार्षिक लेखा-जोखा तथा वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई जिसमें ऋण वितरण हेतु रू. 80000.00 लाख का, अमानत हेतु रू. 92000.00 लाख एवं वसूली हेतु रू. 88 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया गया। श्री खरे द्वारा बताया गया कि इस वर्ष बैंक द्वारा 139.28 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया। बैंक की वर्तमान अंशपूंजी 4536.29 लाख एवं अमानतें 58739.20 लाख तथा बैंक की कार्यशील पूंजी 91728.84 लाख है। इस वर्ष बैंक की वसूली 79.11 प्रतिशत रही है। बैंक का एन.पी.ए. विगत वर्ष में 11 प्रतिशत था जिसे बैंक कर्मचारियों के सतत् प्रयास से कम किया जाकर 7 प्रतिशत के स्तर पर लाया गया है। इस वर्ष भी सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। बैंक प्रदेश के चुनिंदा सफल सहकारी बैंको में होकर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। श्री खरे द्वारा बताया कि बैंक द्वारा अमानतों पर सर्वाधिक ब्याज दर 7.33 प्रतिशत् 01.फरवरी23 से लागू की गई है तथा वरिष्ठ नागरिको को 1 प्रतिशत् अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है।
आमसभा को बैंक प्रतिनिधि देवेन्द्रकुमार शर्मा, सत्यनारायण झाला, सोभागमल कोठारी, कीर्तिशरणसिंह ने भी संबोधित कर अपने सुझाव दिये जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा कार्यवृत्त में सभी सुझावों को सम्मिलित कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। आमसभा में उपायुक्त सहकारिता एस. के. सिंह तथा बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

You missed

error: Content is protected !!